Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rail Roko Andolan: टिकैत का दावा- रेल रोको अभियान कामयाब, टेनी की गिरफ्तारी तक आंदोलन

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलकर चार किसानों की मौत हुई थी। आरोप है कि ये गाड़ी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा चला रहे थे। किसानों ने एफआईआर में आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया है। आशीष मिश्रा फिलहाल जेल में हैं। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। इधर, किसानों ने इस मामले में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग करते हुए 'रेल रोको आंदोलन' का ऐलान कर दिया है। किसानों ने आज 6 घंटे तक रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक देश भर में जगह-जगह ट्रेनें रोकने की घोषणा की गई है।

rail roko andolan live updates Samyukt Kisan Morcha hold protests across the country

पढ़ें लाइव अपडेट

LIVE Feed
Oct 18, 2021, 7:10 PM IST

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि रेल रोको अभियान ठीक रहा। लोगों ने 5-6 घंटे तक ट्रेनें रोकीं। जब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी गिरफ्तार नहीं होते, हम अपनी बात कहते रहेंगे। वे IPC की धारा 120-B के अभियुक्त हैं। वे खुला नहीं घूम सकते, वे जांच को प्रभावित करेंगे।
Oct 18, 2021, 3:15 PM IST

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 'रेल रोको' आंदोलन के आह्वान के कारण ट्रेन की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Oct 18, 2021, 2:36 PM IST

डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह का कहना है कि जीआरपी रेलवे स्टेशनों और रेल ट्रैक पर गश्त कर रही है और अभी तक किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है।
Oct 18, 2021, 2:19 PM IST

पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन से लगभग 50 ट्रेनें, 130 स्थान प्रभावित: सीपीआरओ, उत्तर रेलवे
Oct 18, 2021, 2:18 PM IST

यूपी के एडीजी कानून और व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने कहा कि एहतियात के तौर पर हमने लगभग 160 पीएसी कंपनियों, 9 पैरा-मिलिट्री कंपनियों को तैनात किया है।
Oct 18, 2021, 1:22 PM IST

संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर सोनीपत में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठे।
Oct 18, 2021, 1:08 PM IST

चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों ने कहा, 'रेल रोको' आंदोलन के कारण एसएएस नगर जिले की डेरा बस्सी तहसील के दप्पर स्टेशन पर ट्रेन को रोके जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Oct 18, 2021, 12:31 PM IST

लखीमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ 'रेल रोको' आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया।
Oct 18, 2021, 12:27 PM IST

किसानों ने मुजफ्फरनगर और मोदीनगर में रोकी ट्रेनें, कई ट्रेेनें प्रभावित।
Oct 18, 2021, 11:25 AM IST

उत्तर रेलवे जोन में अब तक 30 स्थान प्रभावित हैं और 8 ट्रेनें विनियमित: सीपीआरओ, उत्तर रेलवे
Oct 18, 2021, 10:24 AM IST

अखिलेश यादव ने अपनी मुजफ्फनगर यात्रा रद्द कर दी है। मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के कारण यह यात्रा रद्द की गई है।
Oct 18, 2021, 10:15 AM IST

हरियाणा: संयुक्त किसान मोर्चा के ​रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर प्रदर्शनकारी बहादुरगढ़ में रेलवे ट्रैक पर बैठे।
Oct 18, 2021, 10:14 AM IST

राकेश टिकैत ने कहा- ये अलग-अलग ज़िलों में अलग-अलग जगह होगा। पूरे देश में वहां के लोगों को पता रहता है ​कि हमें कहां ट्रेन रोकनी है। भारत सरकार ने अभी हमसे कोई बात नहीं की है।
Oct 18, 2021, 10:06 AM IST

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात।
Oct 18, 2021, 10:03 AM IST

पंजाब में कई जगह किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे। किसान संगठनों के झंडे लिए कृषि कानूनों के खिलाफ की नारेबाजी।
Oct 18, 2021, 9:56 AM IST

'रेल रोको अभियान ' के चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, उत्तर पूर्वी रेलवे ने दिल्ली-यूपी रूट की कुछ ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है।
Oct 18, 2021, 9:55 AM IST

हाईवे जाम होने के कारण दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम के अलावा कई जगहों पर भारी जाम लग गया था। वहीं, रेलवे ने एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया था।
Oct 18, 2021, 9:55 AM IST

हाईवे जाम होने के कारण दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम के अलावा कई जगहों पर भारी जाम लग गया था। वहीं, रेलवे ने एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया था।
Oct 18, 2021, 9:55 AM IST

हाईवे जाम होने के कारण दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम के अलावा कई जगहों पर भारी जाम लग गया था। वहीं, रेलवे ने एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया था।
Oct 18, 2021, 9:52 AM IST

बता दें, इससे पहले किसानों ने 'भारत बंद' बुलाया था। उस दौरान पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत कई जगहों पर ट्रेनें रोकी गई थीं और हाईवे जाम किए गए थे।
Oct 18, 2021, 9:52 AM IST

बंद के दौरान आवश्यक और आपात सेवाओं को किसी तरह बाधित नहीं किया जाएगा: संयुक्त किसान मोर्चा
Oct 18, 2021, 9:51 AM IST

संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इस दौरान किसी भी तरह की हिंसा या तोड़फोड़ नहीं होगी।
Oct 18, 2021, 9:47 AM IST

लखनऊ

लखनऊ में धारा 144 लागू, उल्लंघन पर NSA के तहत होगी कार्रवाई

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+